Home » UPSC ने जारी किया CDS II Exam का शेड्यूल, जानें कब और कितने पदों के लिए होगी परीक्षा

UPSC ने जारी किया CDS II Exam का शेड्यूल, जानें कब और कितने पदों के लिए होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) II परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी कर दी है. जो भी उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट...

by Anand Mishra
UPSC CDS II exam schedule
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) II परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट UPSC Official Website पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से भी परीक्षा का कार्यक्रम जान सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस वर्ष यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा के जरिए कुल 453 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 को समाप्त हो चुकी है और लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पंजीकरण कराया है।

Read also : Agniveer Vayu Recruitment : भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का अवसर, 11 जुलाई से करें आवेदन

परीक्षा की तिथि

यूपीएससी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, सीडीएस II परीक्षा 14 सितंबर 2025, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्टों में और प्रत्येक शिफ्ट की अवधि दो घंटे की होगी।

परीक्षा का समय

  • अंग्रेजी: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • सामान्य ज्ञान (GK): दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
  • प्रारंभिक गणित: शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त करेंगे।

Read also : Bihar News : बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, महिला एवं बाल विकास निगम में निकली भर्ती

सीडीएस परीक्षा किसके लिए होती है?

  • भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)
  • भारतीय नौसेना अकादमी (INA)
  • वायुसेना अकादमी (AFA)
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA)

शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट UPSC Official Website पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद “नया क्या है” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. वहां आपको “Examination Time Table: Combined Defence Services Exam (II), 2025” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अब परीक्षा का टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. आप इस पेज को डाउनलोड कर सकते हैं।
  6. अंत में, भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Read also : Ranchi News: JSSC-CGL पेपर लीक केस: CID जांच अंतिम दौर में, दो चार्जशीट दाखिल, मास्टरमाइंड की तलाश

Related Articles