Home » RANCHI NEWS: तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

RANCHI NEWS: तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी के हरमू रोड में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे जा रहे रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को पास के अस्पताल भेजा तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।

बता दें कि ठीक चार दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। हरमू रोड पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस स्कॉर्पियो की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles