Home » Deoghar Fire : लाखों के कपड़े चंद घंटों में राख, देवघर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Deoghar Fire : लाखों के कपड़े चंद घंटों में राख, देवघर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Jharkhand Hindi News : स्थानीय लोगों के अनुसार देखते ही देखते आग पूरे शोरूम में फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को दी।

by Rakesh Pandey
Deoghar Fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : जिले में टावर चौक के पास बुधवार की देर रात करीब 2:30 बजे एक बहुमंजिला कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस आगलगी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गयाष घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पहले दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। आग तेजी से फैलती जा रही थी, जिसको देखते हुए दमकल की और दो गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों की साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान का पूरा सामान और सजावटी वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं।

इस मामले में कुंडा थाना के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के असली कारण का पता चल पाएगा।

Deoghar Fire :आधी रात को लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने बुझाया

स्थानीय लोगों के अनुसार उन लोगों ने देर रात दुकान से धुआं निकलता देख उसे बुझाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक आग ने विकराल रुप ले लिया था। देखते ही देखते आग पूरे शोरूम में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को दी। तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Deoghar Fire : लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट बना कारण?

कपड़ा शोरूम के मालिक ने बताया कि इस आग से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। कपड़ों से लेकर दुकान के सभी सजावटी सामान तक जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि वह इस बात की जांच करवाएंगे कि सिर्फ शॉर्ट सर्किट से इतनी बड़ी आग कैसे लगी।

Read Also- Latehar School Fire News : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हॉस्टल का सामान राख, लेकिन सभी छात्राएं सुरक्षित

Related Articles