Home » Ghatshila By-Election : उपचुनाव की तैयारी का जायजा लेने घाटशिला पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार, चेकपोस्ट होंगे चिन्हित

Ghatshila By-Election : उपचुनाव की तैयारी का जायजा लेने घाटशिला पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार, चेकपोस्ट होंगे चिन्हित

सीईओ ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबांदा में सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

by Mujtaba Haider Rizvi
ghatshila by-election.jfif 123 chief electoral officer
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने सोमवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबान्दा प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदाता सूची के एसएसआर में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि एक भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न छूटे।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

उन्होंने कहा कि अभी भी जिन पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, वे समय रहते अपना नाम शामिल कराएं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सभी चेकपोस्टों को चिन्हित किया जाए और निर्वाचन संबंधी सभी कोषांगों का गठन समय पर पूरा हो।

प्रचार-प्रसार और सुविधाओं पर जोर

रवि कुमार ने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को मतदाता सूची से जुड़ने और मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का भी भौतिक निरीक्षण किया जाना चाहिए।

खेजुरदाडी मतदान केंद्र का निरीक्षण

बैठक के बाद उन्होंने गुड़ाबान्दा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय खेजुरदाडी में मतदान केंद्र 189 का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बीएलओ के कार्यों की सराहना की और निर्देश दिया कि प्रत्येक घर तक पहुंचकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाए, मृत और अनुपस्थित मतदाताओं की सूची भी तैयार की जाए।

मौजूद रहे अधिकारी

इस मौके पर उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, ईआरओ, एईआरओ, डीएसपी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles