Home » Hazaribagh Unidentified Body : कुबरी नदी किनारे झाड़ियों में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Hazaribagh Unidentified Body : कुबरी नदी किनारे झाड़ियों में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

by Rakesh Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Unidentified Body : हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिला अंतर्गत कुबरी नदी के किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। इसे ग्रामीणों ने शुक्रवार को देखा, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। टाटीझरिया थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर शव की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने शव की तस्वीर दिखा कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, देखने से ऐसा लग रहा है कि शव को जलाने का प्रयास किया गया था। मृतक केवल गंजी और जांघिया पहने हुए था। घटनास्थल से माचिस, मोबाइल फोन और एक कृत्रिम जबड़ा भी बरामद किया गया है। शरीर पर जले हुए कपड़ों के निशान दिख रहे हैं।

सूचना मिलते ही टाटीझरिया के थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार, एसआई पवन कुमार, रामप्रवेश राय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों और मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के जिलों और थानों में सूचना दी है।

Read Also- Ranchi Encounter News : रांची में फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने अपराधियों को दौड़ा कर मारा, अंधाधुंध फायरिंग में दो अपराधी घायल

Related Articles