Home » Chakradharpur News : चक्रधरपुर के रेलवे लोको कॉलोनी में 27 मई से सजेगा मां शीतला का दरबार, राटा पूजा के साथ शुरू हुई तैयारियां, नगर परिषद अध्यक्ष परिवार के साथ हुईं शामिल

Chakradharpur News : चक्रधरपुर के रेलवे लोको कॉलोनी में 27 मई से सजेगा मां शीतला का दरबार, राटा पूजा के साथ शुरू हुई तैयारियां, नगर परिषद अध्यक्ष परिवार के साथ हुईं शामिल

Jharkhand Hindi News : मां शीतला का दरबार 27 मई से सजेगा, जबकि 2 जून को विसर्जन कार्यक्रम आयोजित होगा

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chakradharpur : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के मिनी आंध्र प्रदेश कहे जाने वाले लोको कॉलोनी स्थित श्रीश्री शीतला माता मंदिर में शनिवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ राटा पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुजारी नित्यानंद पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। राटा पूजा नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उनकी धर्मपत्नी उषा टोप्पो ने पूरे विधि-विधान और नियमों के साथ की। पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मां शीतला का आह्वान किया।

राटा पूजा के साथ ही 27 मई से प्रारंभ होने वाली मां शीतला पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। श्रीश्री माता शीतला पूजा कमेटी, लोको कॉलोनी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा का 85वां वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।इसके लिए भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और विशेष पूजा कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। मां शीतला का दरबार 27 मई से सजेगा, जबकि 2 जून को विसर्जन कार्यक्रम आयोजित होगा। पूजा के प्रथम दिन रेलवे बटर्न लेक के समीप से मां शीतला की भव्य घटयात्रा निकाली जाएगी‌।

पांच दिवसीय माता पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को माता शीतला के सात स्वरूपों के दर्शन कराए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि राटा पूजा के बाद ही पंडाल निर्माण और अन्य धार्मिक कार्य शुरू किए जाते हैं।

राटा पूजा से जुड़ी विशेष मान्यता

स्थानीय लोगों के अनुसार राटा पूजा के बाद पूजा स्थल के आसपास रहने वाले परिवार क्षेत्र छोड़कर बाहर नहीं जाते हैं।यदि किसी कारणवश बाहर जाना भी पड़े तो उन्हें शाम तक वापस घर लौटना अनिवार्य माना जाता है। वर्षों पुरानी इस धार्मिक मान्यता का आज भी सभी परिवार श्रद्धापूर्वक पालन करते हैं।

घट उठाने और माता की सेवा के लिए होगी लॉटरी

लोको कॉलोनी में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री माता शीतला पूजा में घट उठाने और माता की सेवा करने के लिए युवाओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक युवक 26 मई तक समिति के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 26 मई की शाम मंदिर परिसर में ही लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होगी।

इन सदस्यों की रही अहम भूमिका

पूजा आयोजन को सफल बनाने में पुजारी नित्यानंद पांडे, एम. श्रीनिवास राव, सी. रोहित कुमार, श्याम यादव, रोशन रवानी, प्रदीप दास, अमित रवानी, बालकरण मुखी, जी. भास्कर राव, एसएस कामराज, जी. रवि राव, श्रवण साहु, सी. कृष्णा राव, बी. प्रभाकर राव, आर. गणपत राव, आर. भास्कर राव, बी. ओंकारनाथ, सी. अप्पा राव, एम. कुमार राव, ए. काली दास, सी. कामाक्षी, ए. शिल्पा, आर. लक्ष्मी, बी. जया, आर. शकुंतला सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read Also- Chaibasa Hindi News : बासाहातु गांव में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment