
Jamshedpur news : केंद्रीय शांति समिति एवं टेल्को थाना शांति समिति का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम जिले के नव पद स्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब से मिलकर उनका स्वागत किया। इस प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय शांति समिति सह टेल्को थाना शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, पीके दास , मनोज कुमार सिंह, आमिर अली अंसारी, परमजीत सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे। शांति समिति के सदस्यों ने जमशेदपुर में उनकी पदस्थापना का स्वागत किया तथा शहर की वर्तमान वस्तु स्थिति की जानकारी दी और शांति व्यवस्था पर चर्चा की।
शांति समिति के सदस्यों ने उनसे जिले में सोशल पुलिसिंग सह कम्युनिटी पुलिसिंग को गतिशील बनाने का सुझाव दिया और मोहल्ले स्तर पर इसे प्रभावी बनाने की सलाह दी इससे स्थानीय नागरिक बन्धुओं का पुलिस के साथ सीधा समन्वय स्थापित होगा और शांति सद्भावना बनाए रखने में एवं अपराध नियंत्रण मैं मदद मिलेगी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरीय आरक्षी अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने कहा कि हम कम्युनिटी पुलिसिंग को यथाशीघ्र लागू करेंगे और पुलिस पदाधिकारी यों को इस पर अमल करने की जिम्मेदारी देंगे। कम्युनिटी पुलिसिंग से पुलिस और पब्लिक में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और इससे स्वस्थ एवं शांतिप्रिय समाज एवं अपराध मुक्त शहर बनाने में हम सफल होंगे।

