Home » Chakradharpur Railway News : नुआगांव रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को पुलिस ने ट्रेन से उतारकर पीटा, मामला पहुंचा रेल मंत्रालय

Chakradharpur Railway News : नुआगांव रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को पुलिस ने ट्रेन से उतारकर पीटा, मामला पहुंचा रेल मंत्रालय

Chakradharpur Railway News : बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर बिहार के बरौनी जंक्शन से दक्षिण भारत के पेरम्बुर जा रहे थे।

by Rajeshwar Pandey
Police confronting laborers at Nuagaon Railway Station in Chakradharpur, Jharkhand.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chakradharpur/Chaibasa (Jharkhand) : दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत नुआगांव स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो बुधवार (5 नवंबर) की बताई जाती है। नुआगांव स्टेशन पर बरौनी – पोत्तनूर पूजा स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे कई मजदूरों को रेल पुलिस ने ट्रेन से जबरन उतार दिया और उनकी पिटाई की।

पुलिसकर्मियों ने…कहते हुए ट्रेन से उतारा

बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर बिहार के बरौनी जंक्शन से दक्षिण भारत के पेरम्बुर जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मजदूरों को यह कहते हुए ट्रेन से नीचे उतार दिया कि चुनाव के दौरान मध्य रात्रि में राज्य के बाहर यात्रा की अनुमति नहीं है। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को मारा-पीटा। घटना का शिकार हुए श्रमिकों में पांडव कुमार, विष्णु कुमार, गुदेश कुमार, विकास कुमार और अंकुश कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

पीएमओ से लेकर रेल मंत्रालय व चुनाव आयोग तक से शिकायत

घटना के बाद कोड़ी राम प्रसाद नामक एक व्यक्ति ने पूरे मामले की शिकायत सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने पीएमओ, केन्द्रीय गृह मंत्रालय, रेल मंत्री, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और चुनाव आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि चुनाव के नाम पर वैध टिकट लेकर सफर कर रहे मजदूरों को क्यों रोका गया और उनके साथ मारपीट जैसी अमानवीय घटना क्यों हुई। फिलहाल रेलवे व पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। हालांकि इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

Read Also: Chaibasa News: चाईबासा में शुरू हुआ “रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता अभियान

Related Articles