Home » Sahitya Kala Foundation : साहित्य कला फाउंडेशन का वार्षिक पुस्तक महोत्सव ‘छाप’ 17 और 18 को । Chhap Pustak Mahotsav

Sahitya Kala Foundation : साहित्य कला फाउंडेशन का वार्षिक पुस्तक महोत्सव ‘छाप’ 17 और 18 को । Chhap Pustak Mahotsav

Sahitya Kala Foundation : राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी होगी मुख्य अतिथि, ख्यातिलब्ध गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र समेत विभिन्न भाषाओं के जाने-माने विद्वान करेंगे शिरकत।

by Anand Mishra
Chaap Book Festival organized by Sahitya Kala Foundation.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : साहित्य, कला एवं संस्कृति को समर्पित ‘साहित्य कला फाउंडेशन’ के वार्षिक पुस्तक महोत्सव ‘छाप’ के द्वितीय संस्करण का आयोजन इस वर्ष जमशेदपुर के बिष्टुपुर में होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होटल एल्कोर में 17 एवं 18 नवंबर को होगा। झारखंड के अपने पुस्तक महोत्सव के इस संस्करण में हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, मैथिली, ओड़िया एवं जनजातीय भाषाओं की पुस्तकों पर चर्चा के सत्र आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव का उ‌द्घाटन सत्र 17 नवंबर (सोमवार) को सुबह 10:30 बजे आरंभ होगा। सत्र की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी होंगी। विशिष्ट अतिथि ख्यातिलब्ध गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र होंगे। जेएनयू के भारतीय भाषा केंद्र की प्रो. (डॉ.) गरिमा श्रीवास्तव एवं डॉ. विजय शर्मा (जमशेदपुर) कार्यक्रम में भाग लेंगी।

आयोजन कमेटी की ओर से बताया गया है कि इस दो दिवसीय आयोजन में डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल (हिन्दी), प्रो. रामदेव शुक्ल (भोजपुरी), डॉ. बीना ठाकुर (मैथिली), डॉ. गौरहरि दास (ओड़िया), डॉ. कुंदन यादव, अनिमेष मुखर्जी, विमल चंद्र पांडेय, डॉ. मुन्ना कुमार पांडेय, उपासना, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज (सभी हिंदी), जेरी पिंटो (अंग्रेजी), प‌द्मश्री जानुम सिंह सोय, भुजंग टुडू (जनजातीय भाषा) सहित अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वान पुस्तक केंद्रित चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न सत्रों में युवाओं को बेहतर पाठक बनने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्र से आमंत्रित विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक- शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं, साहित्यकार, पुस्तक प्रेमी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आमंत्रित विद्वान एवं अतिथियों का रविवार से नगर आगमन शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2024 में ‘छाप’ के प्रथम संस्करण का आयोजन किया गया था। यह आयोजन सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के सहयोग से आदित्यपुर स्थित ऑटो कलस्टर में किया गया था।

Read Also: Vibhuti Bhushan Bandopadhyay Jharkhand : बांग्ला साहित्य के पुरोधा विभूति भूषण बंदोपाध्याय की जन्मभूमि से अधिक प्रसिद्ध हुई उनकी कर्मभूमि ‘गौरीकुंज’

Related Articles