Home » Chaibasa Cricket : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंडर -14 टीम के लिए 22 खिलाड़ी चयनित

Chaibasa Cricket : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंडर -14 टीम के लिए 22 खिलाड़ी चयनित

by Vivek Sharma
CRICKET
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आगामी 13 दिसंबर से शुरू हो रहे अंतर जिला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंडर -14 टीम का चयन किया गया। इसके लिए चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल हुआ। इस चयन प्रक्रिया में पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखण्डों से कुल 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के विभिन्न पैमानों पर परखने के बाद सज्जन शर्मा की अध्यक्षता वाली जूनियर चयन समिति ने 22 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया है।

शार्टलिस्टेड खिलाड़ी

प्रशांत कुमार गोप, आर्यन गोप, वैभव सेनगुप्ता, रोमित कुमार, नमन साहु, अविरल, अली अशरफ होदा, हर्ष सिंह, अर्नव साव, नीरज सिंह, प्रतीक अवस्थी, अचिंत्य आर्यन, सोहन जायसवाल, अयांश श्रीवास्तव, आमीर परवेज, सुदीप चटर्जी, प्रिंस राज महतो, युवराज सिंह, मौर्य राठौर, पीयूष कुणाल, अरव पाल, कुमैल अशरफ।

कागजात जांच के बाद 10 दिवसीय कैंप

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि शार्टलिस्ट किए गए सभी खिलाड़ियों के दस्तावेज जांच के लिए झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के कार्यालय भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के पश्चात चयनित खिलाड़ियों के लिए बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में 10 दिवसीय कैंप का आोजन किया जाएगा। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर ट्रायल मैच आयोजित किए जाएंगे। कैंप के दौरान खेले गए मैचों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।

बता दें कि झारखण्ड सरकार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों को छह जोन में बांटा गया है। इसके तहत पश्चिमी सिंहभूम को दक्षिण जोन में रखा गया है। इस जोन में पश्चिमी सिंहभूम के अलावा जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां एवं खूंटी जिला शामिल हैं। सभी जोन के मैच ग्रुप लीग आधार पर खेले जाएंगे तथा प्रत्येक जोन में पहले स्थान पर रहनेवाली टीम सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई करेगी।

Related Articles