RANCHI NEWS: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दीपक अपार्टमेंट में शनिवार देर शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक फायरिंग तक पहुंच गया। विवाद के दौरान अरुण टोडी ने आवेश में आकर अपने लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोली की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने अरुण टोडी को हिरासत में लेकर उसका हथियार जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चों के झगड़े के बाद बात बढ़ी और गुस्से में टोडी ने फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


