Home » Khunti Truck Accident Driver Burnt : खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला

Khunti Truck Accident Driver Burnt : खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला

by Rakesh Pandey
Khunti Truck Accident Driver Burnt
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti (Jharkhand) : झारखंड में खूंटी- सिमडेगा मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देनेवाली दुर्घटना हुई। जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार को लौह अयस्क लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के साथ ही ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में चालक ट्रक में ही जिंदा जल गया। मृत चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि, घायल खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लौह-अयस्क लेकर ओडिशा से टाटा जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार, ट्रक लौह अयस्क लेकर ओडिशा से टाटा जा रहा था। घटना की सूचना तोपपा थाना पुलिस को दी गई। इस पर तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम, एसआई अमरेन्द्र कुमार मंडल घटनास्थल पर पहुंचे।

सूचना के एक घंटा बाद भी नहीं पहुंची फायरब्रिगेड की टीम

पुलिस ने तुरंत मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को सूचना दी, बावजूद एक घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रक का खलासी भी दुर्घटना में घायल हो गया। उसे रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया है।

Read Also- Jharkhand Elephant Attack : हाथियों का उत्पात : 25 गजराजों के झुंड ने पांच घर तोड़े, 5 एकड़ में धान की फसल को रौंदा

Related Articles