Home » Jamshedpur News : व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से लैस होंगे मानगो में कचरा ढोने वाले सभी वाहन, गॉरबेज कलेक्शन टीम पर कसेगा शिकंजा

Jamshedpur News : व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से लैस होंगे मानगो में कचरा ढोने वाले सभी वाहन, गॉरबेज कलेक्शन टीम पर कसेगा शिकंजा

बंक नहीं मार सकेंगे चालक, अभी कई इलाकों से नहीं हो पा रहा कूड़े का उठाव

by Mujtaba Haider Rizvi
mango municipal corporation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में अभी कई इलाकों से कचरा उठाव नहीं हो पा रहा है। मानगो के नगर निगम परिसर से कर्मचारी कचरा उठाव के लिए वाहन लेकर निकलते हैं, मगर मौके पर नहीं पहुंच कर इधर-उधर निकल जाते हैं। इस वजह से कई इलाकों से कचरा उठाव नहीं होने की वजह से मानगो की सूरत बदरंग हो रही है। सड़कों के किनारे कचरे का अंबार जमा है। इससे निपटने के लिए अब मानगो नगर निगम कचरा ढोने वाले सभी वाहनों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाने जा रहा है। यह वाहन अब वीटीएस से लैस किए जाएंगे। वीटीएस का कंट्रोल रूम नगर निगम में बनाया जाएगा और यहीं से वाहनों को निगरानी होगी। इससे यह पता चल सकेगा कि यह वाहन किन किन इलाकों में कचरा उठाव करने के लिए गए हैं।

अभी मानगो नगर निगम के पास कचरा उठाव करने के लिए 26 ऑटो टिपर, दो रिफ्यूज कंपैक्टर और दो टाटा 407 वाहन हैं। इन वाहनों को डोर-टू-डोर कचरा उठाव में भी लगाया गया है। इसके अलावा, इन्हीं वाहनों के इस्तेमाल से सड़कों और बस्तियों में लगे कचरे के ढेर भी खाली कराए जाते हैं। अभी भी अधिकतर लोग सड़कों के किनारे और बस्तियों में कचरे का ढेर लगा रहे हैं। अगर इन ढेरों को रोज साफ नहीं किया गया तो यहां दो-तीन दिन में कचरे का पहाड़ बन जाता है।

तो बंद हो जाएगा डीजल का घपला

मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का साफ निर्देश है कि मानगो में रोज कचरा उठाव होना चाहिए। इसके लिए बाकायदा टेंडर कर ठेकेदार को हायर किया गया है। मगर, यह ठेकेदार लापरवाही करते हैं और रोज कचरा उठाव नहीं हो पाता। जबकि, ठेकेदार नगर निगम को यह बताता है कि उसने रोज कचरे का उठाव किया है। इससे एक तरफ तो मानगो में गंदगी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ, वाहनों के पेट्रोल-डीजल का भी घपला हो रहा है। कहा जा रहा है कि अगर वाहनों में वीटीएस लग जाएगा तो पेट्रोल-डीजल के घपले पर रोक लगेगी और वाहनों को कचरे के ढेर भी प्रतिदिन उठाने पड़ेंगे।

रोज नहीं होता डोर-टू-डोर कचरा उठाव

मानगो नगर निगम रोज डोर-टू-डोर कचरा उठाव नहीं करा पा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव का टेंडर क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। कंपनी के कर्मचारियों को घर-घर जाकर कचरे का उठाव प्रतिदिन करना है। मगर, यह कर्मचारी हफ्ते में दो-तीन दिन ही घरों से जाकर कचरे का उठाव करते हैं। रविवार को यह कर्मचारी छुट्टी मनाते हैं। इस दिन मानगो में कहीं से कचरे का उठाव नहीं किया जाता। इसके अलावा, भी दो-तीन दिन कर्मचारी कचरा उठाव करने नहीं पहुंचते। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मानगो नगर निगम को प्रतिदिन कचरा उठाव करना चाहिए। ताकि, मानगो साफ-सुथरा रहे।

सफाई मशीन से रोज नहीं कराई जाती सड़कों की सफाई

मानगो में सफाई मशीन मंगाई गई है। यह एक गाड़ी है और इसे सड़कों की सफाई के लिए मंगाया गया है। नगर निगम ने गाड़ी तो मंगा ली है मगर, इसका प्रयोग नहीं हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जिस दिन यह मशीन आई थी। उस दिन सड़क पर इसे चलाया गया था। इसके बाद से अब तक यह मशीन दिखाई नहीं दे रही है। लोगों का कहना है कि इसमें भी घपला हो रहा है। जिस दिन यह गाड़ी सड़क पर नहीं निकाली गई तो इसका डीजल बच जाता है। यही वजह है कि इस गाड़ी को रोज सड़क पर सफाई के लिए नहीं निकाला जा रहा है। लोगों की मांग है कि जब नगर निगम के पास सड़क की सफाई के लिए मशीन उपलब्ध है तो इसका रोज प्रयोग किया जाना चाहिए।

Related Articles