Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर में मंगलवार को राजेश प्रधान (35 वर्ष) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों के अनुसार, राजेश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और उनका इलाज रांची में चल रहा था। पूर्व में वह एक राशन दुकान में काम करते थे, लेकिन मानसिक स्थिति खराब होने के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया था और घर पर ही रहते थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और एक बेटा है।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा तय होगी। गौरतलाब है कि जमशेदपुर में आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन लोग आत्महत्या कर रहे हैं। प्रशासन को इधर ध्यान देकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
Also Read: Jamshedpur Fire: गोलमुरी 10 नंबर बस्ती में एक क्वार्टर में लगी आग, चार लाख का सामान जलकर राख

