Home » Jamshedpur News : दुर्गा पूजा से पहले टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों को मिलेगा एक्सग्रेशिया

Jamshedpur News : दुर्गा पूजा से पहले टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों को मिलेगा एक्सग्रेशिया

25 सितंबर से भुगतान की तैयारी, 25 से 30 हजार रुपये तक मिलने की उम्मीद

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों को दुर्गा पूजा से पहले एक्सग्रेशिया की राशि मिलने की उम्मीद है। ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन ने चालकों को समय पर एक्सग्रेशिया दिलाने की पहल की है। यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह उर्फ साधु ने कहा कि दुर्गा पूजा से पूर्व हर हाल में कान्वाई चालकों को एक्सग्रेशिया की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि एक्सग्रेशिया के रूप में चालकों को करीब 25 से 30 हजार रुपये तक की राशि मिलने की संभावना है। राशि मिलने से चालक दुर्गा पूजा की खरीदारी और अन्य पारिवारिक जरूरतों में इसका उपयोग कर सकेंगे।
जय नारायण सिंह ने कहा कि कान्वाई चालक पूरे वर्ष अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में त्योहार से पहले एक्सग्रेशिया का भुगतान उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा जताया कि 25 से 30 सितंबर के बीच चालकों के बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी।  इससे चालकों को पूजा से पहले आर्थिक राहत मिल सकेगी।

यूनियन की ओर से कहा गया है कि कान्वाई चालकों के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाता रहेगा और उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए प्रयास जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment