Home » Giridih Crime: वीडियो कॉल के तुरंत बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाया गंभीर आरोप,बेंगाबाद में तनाव

Giridih Crime: वीडियो कॉल के तुरंत बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाया गंभीर आरोप,बेंगाबाद में तनाव

by Kanchan Kumar
Suicide News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​​गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र से एक दिल नहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवती ने अपने ही घर के कमरे में गले में फंदा डालकर जान दे दी। घटना की भनक लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले के हर एक बिंदु को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है।

​घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले युवती गांव के ही एक युवक के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। परिजनों का दावा है कि उसी युवक ने उन्हें फोन कर चेताया कि युवती कोई बड़ा या अप्रिय कदम उठाने जा रही है। यह सुनते ही घरवाले घबराकर उसके कमरे की तरफ भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवती अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी पाई गई।

​परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।​

परिजनों ने युवक की भूमिका पर उठाए सवाल

मृतका के परिवारवालों ने गांव के ही उस युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी भूमिका को संदिग्ध बताया है। परिजनों का कहना है कि दोनों के रिश्तों को लेकर पूर्व में गांव में सामाजिक स्तर पर पंचायत भी बैठ चुकी थी। युवक पहले गांव में ही कोचिंग चलाता था और बाद में काम के सिलसिले में बाहर चला गया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी ये सभी बातें केवल परिजनों के बयानों पर आधारित हैं। मामले की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

​लिखित शिकायत के बाद होगी सख्त कार्रवाई

बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक परिजनों की ओर से कोई औपचारिक लिखित आवेदन नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और शुरुआती जांच जारी है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जैसे ही परिजनों से लिखित शिकायत मिलेगी, पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए तथ्यों के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह और समय का सटीक पता चल सकेगा।

Read Also: Giridih Crime News : प्रेमिका से अपने बेटे की कराई शादी, झगड़े के बाद गोली लगने से युवक घायल, पिता पर कट्टा चलाने का आरोप

Related Articles

Leave a Comment