Home » Koderma-Police-Unique-Initiative : कोडरमा सड़कों पर घूमने वाले गौवंश व अन्य पशुओं के गले में लगाए गए रेडियम बेल्ट व कॉलर

Koderma-Police-Unique-Initiative : कोडरमा सड़कों पर घूमने वाले गौवंश व अन्य पशुओं के गले में लगाए गए रेडियम बेल्ट व कॉलर

by Anand Mishra
Koderma Police Unique Initiative
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma (Jharkhand) : झारखंड के कोडरमा जिले में बुधवार की रात सड़कों पर घूमने वाले गौवंश व अन्य पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट एवं रेडियम युक्त कॉलर लगाए गए। रात में सड़कों पर धूमने करने वाले आवारा पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला पुलिस की ओर से यह विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले के एसपी अनुदीप सिंह के आदेश पर चलाया गया।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहन चालकों को होगी सहूलियत

अभियान के तहत रांची-पटना मुख्य सड़क सहित तिलैया, गुमो एवं अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़कों पर घूमने वाले गौवंश व अन्य पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट एवं रेडियम युक्त कॉलर लगाए गए। इसका उद्देश्य यह है कि रात्रि के समय वाहन चालकों को दूर से ही पशुओं की स्पष्ट पहचान हो सके और वे समय रहते सतर्क होकर दुर्घटनाओं से बच सकें।

एसपी ने की वाहन चालकों से अतिरिक्त सतर्कता की अपील

एसपी ने कहा कि रात्रि के समय राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों तथा शहरी-ग्रामीण सड़कों पर पशुओं के अचानक आ जाने से अक्सर गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे जनहानि के साथ-साथ संपत्ति का भी नुकसान होता है। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की कि वे रात्रि के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा रेडियम बेल्ट लगे पशुओं को देखकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

Related Articles