Home » Garhwa-Theft : गढ़वा में दुकान का ताला तोड़ कर से 50 लाख की चोरी, CCTV का हार्डडिस्क भी ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Garhwa-Theft : गढ़वा में दुकान का ताला तोड़ कर से 50 लाख की चोरी, CCTV का हार्डडिस्क भी ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

by Anand Mishra
jamshedpurTheft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa (Jharkhand) : झारखंड के गढ़वा जिले के बिसुनपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए स्वर्ण आभूषण व वस्त्र की दुकान से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोना, चांदी, कपड़े और नकदी की चोरी कर ली। चोर वारदात के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी अपने साथ ले गए।

सुबह दुकान खोलने पर मिली जानकारी

बिसुनपुरा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी राम हरख प्रसाद गुप्ता के शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय-मुन्ना ज्वेलर्स दुकान में बीती रात चोरी हुई। अहले सुबह जब व्यवसायी दुकान पहुंचे तो उन्होंने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाने पर पाया कि अलमीरा भी तोड़ दी गई थी। दुकान में रखे सोना-चांदी के डिब्बे और कपड़े बिखरे पड़े थे।

जांच में जुटी पुलिस

चोरों ने दुकान से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिसुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles