Home » Jharkhand-New-DGP-News : नए साल में झारखंड को मिलेंगे नए डीजीपी, अन्य IPS अधिकारियों को भी मिलेगी प्रोन्नति

Jharkhand-New-DGP-News : नए साल में झारखंड को मिलेंगे नए डीजीपी, अन्य IPS अधिकारियों को भी मिलेगी प्रोन्नति

by Anand Mishra
Jharkhand New DGP News (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड को नए साल में नए डीजीपी मिलेंगे। संभव है कि इस बार राज्य में स्थाई डीजीपी की नियुक्ति होगी। सरकार आगामी 31 दिसंबर को नए डीजीपी (DGP) का ऐलान कर देगी। सरकार डीजीपी नियुक्ति नियमावली के आधार पर ही नए डीजीपी का चयन करेगी। चयन प्रक्रिया तीन वरिष्ठ अधिकारियों अनिल पालटा, प्रशांत सिंह व एमएस भाटिया के पैनल से की जाएगी। बात दें कि राज्य की प्रभारी डीजीपी (DGP in charge) तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रही हैं।

चार रेंज के डीआईजी का पद रिक्त

वहीं, अभी रांची, हजारीबाग, बोकारो, पलामू रेंज के डीआईजी (DIG) का पद रिक्त है। गृह विभाग की ओर से 2012 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारियों की डीआईजी रैंक में प्रोन्नति (Promotion) होनी है। ऐसे में प्रोन्नति के साथ ही इन्हें पोस्टिंग भी दी जाएगी।

2008 बैच के अधिकारियों को भी प्रोन्नति

सूत्रों के अनुसार, 31 दिसंबर को ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसी दौरान 2008 बैच के अफसरों की भी आईजी (IG) रैंक में भी प्रोन्नति की अधिसूचना जारी होगी।

Related Articles