Saraikela (Jharkhand) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव में रविवार की सुबह तालाब एक महिला का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शीला गोप (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह सरायकेला के गोविंदपुर गांव निवासी नरेश गोप की पत्नी थी। तालाब में शव की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से निकल कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से शीला गोप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पिछले तीन दिनों से लापता थी। उसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग तालाब की ओर गए हुए थे। उन्होंने तालाब में महिला का शव उतराते हुए देखा और तुरंत सरायकेला थाना को सूचित किया।
सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस
उसके बाद सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

