Home » Seraikela News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल में शपथ व हस्ताक्षर अभियान, बनेगा तंबाकू मुक्त समाज

Seraikela News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल में शपथ व हस्ताक्षर अभियान, बनेगा तंबाकू मुक्त समाज

वर्ष 2026 की थीम “Unmasking the Appeal: Exposing Industry Tactics on Tobacco and Nicotine Products” रखी गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, सरायकेला में शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और तंबाकू नियंत्रण के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “Unmasking the Appeal: Exposing Industry Tactics on Tobacco and Nicotine Products” रखी गई है। इस थीम के तहत जिले में आगामी एक माह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।अधिकारियों ने तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे तथा कोटपा अधिनियम, 2003 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों से तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों से दूर रहने तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अभिभावकों से विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को तंबाकू सेवन की आदत से दूर रखने के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन देने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम में जिला परामर्शी (एनटीसीपी), डीपीए, सोशल वर्कर (एनटीसीपी), सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read also – Bed Entrance Exam : ग्रेजुएट कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री

Related Articles

Leave a Comment