Home » Jamshedpur Crime : विक्रम शर्मा हत्याकांड में 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jamshedpur Crime : विक्रम शर्मा हत्याकांड में 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से बाहर निकलते समय गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Vikram Sharma shot dead
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार पांच शूटरों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। सभी आरोपी झारखंड के जमशेदपुर और लोहरदगा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी, लेकिन इसके बावजूद किसी ने सरेंडर नहीं किया। अब इनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है।

जिन पर इनाम घोषित किया गया है उन आरोपियों में बागबेड़ा के बजरंग टेकरी निवासी आकाश कुमार प्रसाद, उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू, जुगसलाई निवासी आशुतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा के गाड़ाबासा निवासी विशाल सिंह और लोहरदगा के टांगराटोली निवासी अंकित कुमार वर्मा शामिल हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी लगातार फरार हैं और पुलिस को चकमा दे रहे हैं।

गौरतलब है कि इसी साल 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से बाहर निकलते समय गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में जमशेदपुर के अपराधियों की संलिप्तता सामने आने के बाद देहरादून पुलिस ने कार्रवाई तेज की। इस मामले में बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह, उसके पुत्र यशराज सिंह समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का मानना है कि इनाम घोषित होने के बाद फरार शूटरों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी।

Read also Jamshedpur News : साइबर ठगी मामले में जमशेदपुर से चंडीगढ़ सीबीआई ने एक युवक को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Related Articles