
स्किल डेवलपमेंट, एआई और रोबोटिक्स के जरिए आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर हुई चर्चा
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के युवाओं के कौशल विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रो. बेहरा ने मुख्यमंत्री को इस्कॉन रांची की ओर से आगामी चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कटहल मोड़ में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित किए जा रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। बैठक में इस्कॉन रांची के प्रदीप दास और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी उपस्थित थे।

