Home » Jamshedpur Crime : सोनारी के श्रीराम स्वीट्स के संचालक की पत्नी ने सालगाझुड़ी में ट्रेन के सामने आकर दी थी जान, शव की हुई पहचान

Jamshedpur Crime : सोनारी के श्रीराम स्वीट्स के संचालक की पत्नी ने सालगाझुड़ी में ट्रेन के सामने आकर दी थी जान, शव की हुई पहचान

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाली महिला की पहचान गुरुवार को रूमा ओझा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से ये घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वह सोनारी के खूंटाड़ीह ईस्ट मस्जिद रोड निवासी और श्रीराम स्वीट्स के संचालक पार्थो ओझा की पत्नी थीं। परिजनों ने पुलिस के समक्ष शव की शिनाख्त की। परिवार के अनुसार, रूमा ओझा की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। वह दो बच्चों की मां थीं।

बुधवार दोपहर हुई इस घटना में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Read also Jamshedpur Crime : विक्रम शर्मा हत्याकांड में 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Related Articles