Home » RANCHI CRIME NEWS : गढ़ा टोली में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

RANCHI CRIME NEWS : गढ़ा टोली में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची के गढ़ा टोली इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान मो इनायत के रूप में की गई है, जो किराए के मकान में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मोबाइल की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या से पहले ली गई एक सेल्फी फोटो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इस फोटो और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles