Home » Chaibasa Road Accident : हादसे में चार मोटरसाइकिल सवार सहित पांच की मौत, NH-75E बनी खतरनाक

Chaibasa Road Accident : हादसे में चार मोटरसाइकिल सवार सहित पांच की मौत, NH-75E बनी खतरनाक

पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा पर भी लोगों ने सवाल उठा रहे हैं

by Rajeshwar Pandey
Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा-रांची मुख्य मार्ग एनएच 75 ई के प्रति लोगों में डर बढ़ रहा है। एक बार फिर इस सड़क ने पांच जिंदगियां लील ली हैं। एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा कराईकेला और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

बाइक पर थे चार सवार, ट्रक ने रौंद डाला

पहली दुर्घटना शनिवार आधी रात के बाद रात 1.30 बजे चाईबासा रांची मुख्य मार्ग एनएच 75 ई कराईकेला थाना के पास हुई। चाईबासा से एक ट्रक रांची के तरफ तेज गति से जा रहा था और उसने सामने चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर एक साथ चार युवक सवार थे, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन की मौके पर मौत, चौथे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने पुलिस के सहयोग से चारों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने में मदद की। लेकिन डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

हादसे में जमशेदपुर और कुचई का युवक

कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों मृत घोषित कर दिया। जब कि चौथे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो कुचई और दो जमशेदपुर के रहनेवाले बताए जा रहे हैं।

परिजनों को खबर दी गई है वह चक्रधरपुर पहुंच रहे हैं। आने के बाद ही उनके नाम पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार चारों युवक तेज़ रफ़्तार केटीएम मोटरसाइकिल पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। जो इतना रात को कहां जा रहे थे। यह भी गंभीर विषय बना हुआ है।बरहाल पूरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

ट्रक लेकर भागा चालक, बंदगांव में किया गया जब्त

मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर रांची के तरफ भाग गया। बाद में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना बंदगांव थाना पुलिस को दी। इसके बाद देर रात पुलिस ने ट्रक को बंदगांव में जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सड़क पर खड़े युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर


दूसरी घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के केरा में हुई। जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने सड़क पर खड़े व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे सड़क सुरक्षा पर भी लोगों ने सवाल उठा रहे हैं।

Read Also- Jamshedpur Republic Day : गोपाल मैदान में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने शान से फहराया तिरंगा, निकलीं खूबसूरत झांकियां, परिवहन विभाग अव्वल

Related Articles