Home » RANCHI RIMS NEWS: आया था पेट दर्द का इलाज कराने, हॉस्पिटल से फरार हो गया बाल कैदी

RANCHI RIMS NEWS: आया था पेट दर्द का इलाज कराने, हॉस्पिटल से फरार हो गया बाल कैदी

by Vivek Sharma
RIMS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राज्य के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल रिम्स से इलाज के दौरान एक बाल कैदी के फरार हो गया है। जिससे हॉस्पिटल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह बाल कैदी डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह का था। जिसे पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान बाल कैदी तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और बाल सुधार गृह प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बाल कैदी को उचित देखभाल के लिए सुरक्षा के साथ रिम्स लाया गया था। इसके बावजूद वह फरार होने में सफल रहा। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग बाल कैदी की तलाश में जुट गए है। वहीं हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles