Home » Jamshedpur News : साकची बाजार में फिर सज गया था मंगला हाट, पुलिस ने बरसाए डंडे

Jamshedpur News : साकची बाजार में फिर सज गया था मंगला हाट, पुलिस ने बरसाए डंडे

Jamshedpur News : पुलिस ने साकची बाजार में मंगलाहाट दुकान लगाने पर रोक लगा दी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Police lathi charge at Mangla Haat in Sakchi Market, Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : साकची बाजार में मंगलाहाट मंगलवार को फिर सज गया था। इसकी जानकारी मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही साकची बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपना सामान समेट कर वहां से रफूचक्कर हो गए। लेकिन कुछ दुकानदारों की दुकानें सजी हुई थीं। पुलिस ने इन दुकानों पर डंडा चलाया। उनके समान तोड़ दिए गए। बाद में दुकानदारों ने अपना सामान समेटा। पुलिस ने सभी को चेतावनी दे दी है कि यहां मंगलाहाट नहीं लगेगा।

गौरतलब है कि कई दिन पहले साकची बाजार में झंडा चौक के पास अस्थाई दुकानदार और फुटपाथी दुकानदार के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें काफी विवाद हुआ था। नौबत मारपीट की आ गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया था। लेकिन यह लोग नहीं माने थे और फिर बवाल हुआ था।

इसी के बाद से पुलिस ने साकची बाजार में मंगलाहाट दुकान लगाने पर रोक लगा दी है। तब से यहां मंगला हाट नहीं लग रहा है। लेकिन मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने दुकान लगा ली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फूटपाथी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Read Also: Jamshedpur News : टेल्को के लेबर ब्यूरो गोल चक्कर के पास वाहन ने खलासी को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Comment