RANCHI: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने कांटाटोली सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित भू-अर्जन, भवन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित विभागों व एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा की गई। जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा कांटाटोली सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है । जिससे कि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर लोगों को शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

