Home » Bokaro Elephant Attack : बोकारो के गोमिया में हाथियों का उत्पात : पति-पत्नी सहित तीन की मौत

Bokaro Elephant Attack : बोकारो के गोमिया में हाथियों का उत्पात : पति-पत्नी सहित तीन की मौत

by Rakesh Pandey
Bokaro elephant attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेरमो: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बड़की पन्नू गांव में हाथियों के हमले में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की कुचलकर मार डाला। यह दर्दनाक घटना गुरुवार तड़के करीब तीन बजे की है, जब पांच सदस्यीय हाथियों का झुंड गांव में प्रवेस कर गया और एक घर के आंगन तक पहुंच गया।


जानकारी के अनुसार हाथियों की आहट से घर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग रहे गंगवा करमाली को हाथियों ने सूंड में लपेटकर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी कमली देवी बाहर आईं, लेकिन हाथियों ने उन्हें भी कुचल दिया। इस तरह पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


इसी दौरान गंगवा करमाली की भाभी भगिया देवी ने भी बचने का प्रयास किया, लेकिन एक हाथी ने उन्हें भी कुचल दिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों का घर जंगल से सटा हुआ है, जिससे हाथियों का गांव में प्रवेश आसान हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Read Also- Jamshedpur Chakulia Elephant Attack : चाकुलिया के बांकशोल में हाथियों का उत्पात, फलस व घर को बनाया निशाना, ग्रामीणों में दहशत

Related Articles

Leave a Comment