Home » Seraikela Crime: 10 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी को मारपीट कर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Seraikela Crime: 10 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी को मारपीट कर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने सोनारी स्थित उसके घर पर छापेमारी कर की थी गिरफ्तारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Seraikela businessman assault for 10 lakh extortion
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी नहीं देने पर कपाली के डोबो के रहने वाले कारोबारी जगबंधु सिंह उर्फ कलटू सिंह पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जगबंधु सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका इलाज चला।

पिछले साल 29 दिसंबर की है घटना

घटना पिछले साल 29 दिसंबर की थी। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी लखन गोप उर्फ बावला की लगातार तलाश कर रही थी। लेकिन वह ओडि भाग गया था। उसने जगबंधु सिंह से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पुलिस लखन गोप उर्फ बावला की टोह में लगी थी।

ओडिशा से सीधे अपने ससुराल आया था आरोपी

पुलिस को पता चला कि वह सरायकेला-खरसावां जिले के ही नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में अपने ससुराल आया है। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों को लगा दिया था। मुखबिरों ने सूचना दी कि आरोपी लखन गोप सोनारी स्थित अपने घर पहुंचा है। इस पर पुलिस ने टीम बनाकर उसके घर पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Read Also: Palamu Illegal Spirit Seizure : पड़ोसी राज्य में पहुंचने से पहले ही पलामू से बड़ी मात्रा में स्प्रिट के साथ दो गिरफ्तार, जानें कितनी है कीमत

Related Articles