Home » West Singhbhum Municipality Election : दोनों नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी CCTV की निगरानी

West Singhbhum Municipality Election : दोनों नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी CCTV की निगरानी

West Singhbhum Municipality Election : मतदान कर्मी हुए रवाना, कल मतदान

by Rajeshwar Pandey
CCTV monitoring at polling stations during West Singhbhum municipality election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। सभी मतदान दल का यह दायित्व है कि निर्वाचन तिथि सोमवार 23 फरवरी को निर्धारित मतदान समय पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक तय समय में सभी निर्वाचन प्रक्रियाओं को स्वच्छ एवं निष्पक्ष तरीके से संपादित किया जाए। यह बातें डीसी ने चुनाव कर्मचारियों से कहीं।

संबोधन के दौरान उपायुक्त ने मतदान के दिन मतदान प्रतिशत रिपोर्टिंग के संदर्भ में भी उचित निर्देश देते हुए सभी कर्मियों को तय कर्तव्य के प्रति सजग रहने को कहा गया।

डिस्पैच सेंटर पर चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एजाज अनवर एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद की मौजूदगी में सारी प्रक्रिया संपन्न की गई। मतदान 23 फरवरी को कल दोनों नगर परिषद क्षेत्र चाईबासा व चक्रधरपुर स्थित कुल 87 मतदान केंद्रों के लिए गठित 87 मतदान दल में कुल 435 मतदान कर्मी शामिल है। जिनमें 87 पीठासीन पदाधिकारी, 87 पी1, 87 पी2, 87 पी3 एवं 87 पी4 हैं। इसके अलावा बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए 136 एवं चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के लिए 108 मतपेटी और समस्त निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए कुल 1250 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दोनों नगर परिषद क्षेत्र के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मतपत्र का रंग हल्का गुलाबी और वार्ड पार्षद पद के चुनाव हेतु मतपत्र का रंग सफेद है।

इस नंबर पर करें शिकायत

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निवारण के लिए निर्वाचन समाप्ति तक हेल्पलाइन एवं शिकायत कोषांग-सह-नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 9835220231 के माध्यम से संचालित रहेगा।

Read Also: Chaibasa News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में फंसे अस्पताल के डॉक्टर, होगी जांच

Related Articles

Leave a Comment