Home » RANCHI MUNICIPAL ELECTION STORY : एक ही घर, अलग-अलग वार्ड, पति-पत्नी चुनेंगे अलग-अलग पार्षद

RANCHI MUNICIPAL ELECTION STORY : एक ही घर, अलग-अलग वार्ड, पति-पत्नी चुनेंगे अलग-अलग पार्षद

RANCHI MUNICIPAL ELECTION STORY : घर का एड्रेस एक होने के बावजूद अलग वार्ड की लिस्ट में नाम

by Vivek Sharma
Husband and wife from the same house voting in different wards in Ranchi municipal election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है। सुबह से ही वोटर अपने-अपने बूथों पर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच धुर्वा इलाके से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। धुर्वा के डीटी क्वार्टर में रहने वाले पति-पत्नी का नाम अलग-अलग वार्ड की मतदाता सूची में दर्ज है। खास बात यह है कि दोनों का आवास एक ही है, एड्रेस भी एक है। लेकिन वोटर लिस्ट में उनका वार्ड अलग-अलग दर्शाया गया है। ऐसे में पति पत्नी दो अलग-अलग वार्ड पार्षद चुनेंगे।

धुर्वा डीटी क्वार्टर में रहने वाले इस दंपति के घर का पता एक ही है, परंतु पति का नाम एक वार्ड 39 की सूची में और पत्नी का नाम वार्ड 40 की सूची में शामिल है। ऐसे में निकाय चुनाव में दोनों ने अलग-अलग वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों को वोट दिया।

बिंदा प्रसाद ने बताया कि उनका नाम वार्ड 39 की वोटर लिस्ट में है। पत्नी का नाम वार्ड 40 में है। हम लोगों ने वोट तो कर दिया है। लेकिन अब चिंता इस बात की है कि हमारी समस्या का समाधान किस वार्ड का पार्षद करेगा। चुनाव से पहले इस तरह की गड़बड़ी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रही है।

बनारसी देवी ने बताया एक ही घर में पति-पत्नी का अलग-अलग वार्ड में नाम है। वोट तो हमने दे दिया है। समस्या यह है की कोई परेशानी होगी तो हम किस पार्षद के पास जाएंगे। सब कुछ ऑनलाइन होने के बावजूद इस तरह की गड़बड़ी हम लोगों के लिए परेशानी खड़ी करेगी।

Read Also: Ranchi Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें, रांची के नगर निकाय चुनाव में वोटरों का दिख रहा उत्साह

Related Articles

Leave a Comment