Home » RANCHI ELEPHANT NEWS : रांची में फिर दिखा हाथी, हटिया के बाद रातू इलाके में पहुंचा

RANCHI ELEPHANT NEWS : रांची में फिर दिखा हाथी, हटिया के बाद रातू इलाके में पहुंचा

वन विभाग की टीम कर रही निगरानी 

by Vivek Sharma
रांची में तीन दिन पहले हटिया में दिखा जंगली हाथी अब रातू क्षेत्र में नजर आया। वन विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी राजधानी रांची में एक बार फिर जंगल से भटका हाथी देखा गया है। तीन दिन पहले हटिया क्षेत्र में घूमता हाथी अब रातू इलाके के जंगल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा है। हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। सुबह के समय कुछ ग्रामीणों ने जंगल किनारे हाथी को घूमते देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

बताया जा रहा है कि हाथी भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों के करीब पहुंच जा रहा है। हालांकि अब तक किसी प्रकार की नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है और हाथी के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है, जिससे उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजा जा सके। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के करीब जाने की कोशिश न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Comment