Home » Dhanbad Fire News: धनबाद में बरमसिया के कचरा गोदाम में लगी आग, दूर से दिखा उठता काला धुआं

Dhanbad Fire News: धनबाद में बरमसिया के कचरा गोदाम में लगी आग, दूर से दिखा उठता काला धुआं

उल्टी दिशा में हवा चलने के कारण रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच सकी आग

by Mujtaba Haider Rizvi
Garbage Warehouse Fire in Barmasia Dhanbad
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद में एफसीआइ गोदाम के पास एक कचरा गोडाउन में सोमवार को आग लग गई। आग की वजह से काफी ऊंचाई तक काला धुंआ उठाने लगा। इसे दूर से ही देखा जा सकता था। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तीन घंटे बाद काबू में आई आग

लोगों ने फौरन इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और धनसार थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर दमकल टीम पहुंची तो तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। हवा उल्टी दिशा में चल रही थी। इससे आग रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच सकी।

जेएमएम नेता ने लगाया अड्डे बाजी का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर झामुमो जिला महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

Read Also: Seraikela Crime: कपाली में कपड़ा गोदाम में लगी आग, 40 लाख से अधिक का नुकसान

Related Articles

Leave a Comment