Home » Jharkhand Crime : जामताड़ा नर्सिंग छात्रा के साथ दिल्ली में ड्यूटी के दौरान दुष्कर्म

Jharkhand Crime : जामताड़ा नर्सिंग छात्रा के साथ दिल्ली में ड्यूटी के दौरान दुष्कर्म

Jharkhand Crime : पीड़िता का आरोप, वहां धमकाया, दिल्ली के थाने में भी दर्ज नहीं हुआ मामला तो भागकर जामताड़ा पहुंची

by Mujtaba Haider Rizvi
Rape Symbolic
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara : जामताड़ा के दुलाडीह स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज की छात्रा ने दिल्ली में ड्यूटी के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दुमका जिले की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह अपने कोर्स के दौरान ही इंटर्नशिप के लिए कॉलेज की ओर से दिल्ली भेजी गई थी, जहां उसे होम केयर की ड्यूटी मिली। वहां एक बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए उसे रखा गया था। 2 मार्च को बुजुर्ग महिला के बेटे व बहू काम के सिलसिले में बाहर चले गए, लेकिन दोपहर में अचानक महिला का बेटा घर लौट आया। उसने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी उसने अपने कॉलेज मैनेजमेंट को फोन कर और मैसेज के जरिए दिया। लेकिन, इसकी सबने अनदेखी की। दिल्ली के स्थानीय थाने में न शिकायत दर्ज की गई, ना मेडिकल टेस्ट कराया गया। उल्टा मैनेजमेंट की ओर से इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जाता रहा। किसी तरह दिल्ली से भागकर वह जामताड़ा पहुंची और यहां अपने साथ की लड़कियों को मामले से अवगत कराया।

जानकारी मिलते ही कॉलेज की छात्राएं आक्रोशित हो गईं और पीड़िता को लेकर जामताड़ा महिला थाने पहुंचीं। यहां शुक्रवार को देर शाम पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।

करीब ढाई घंटे तक थाने में बैठी रही

पीड़िता ने बताया कि जामताड़ा थाना में भी उसे करीब करीब ढाई घंटे तक बैठाया गया। यहां महिला थाना प्रभारी की बात दूर, कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी नहीं था। तब तक कॉलेज की सैंकड़ों नर्सिंग छात्राएं थाने पहुंच गईं। हम सभी बाहर में महिला थाना प्रभारी के आने का इंतजार करती रहीं। देर शाम तक थाने में शिकायत दर्ज करने को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। आखिरकार शाम छह बजे महिला थाने में पीड़िता के आवेदन पर जीरो एफआईआर किया गया और दिल्ली के संबंधित थाने तक मामले को पहुंचाने की प्रक्रिया चलती रही।

प्रेझा फाउंडेशन संचालित कर रहा कॉलेज, 360 बच्चियों की सुरक्षा का मामला

जामताड़ा के दुलाडीह स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज का संचालन प्रेझा फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। यहां अलग-अलग बैच में 360 छात्राएं हैं। मैनेजमेंट के अनुसार इस संस्थान की ओर से झारखंड के अलग-अलग जिलों में 8 नर्सिंग समेत नौ कॉलेज चलाए जा रहे हैं। यहां एडमिशन के एससी, एसटी व ओबीसी बच्चियों के लिए सरकार की ओर से स्कॉलरशिप भी दी जाती है। शेष राशि बैंक के जरिए एजुकेशन लोन के माध्यम से 1.68 लाख रुपये प्रति छात्रा के हिसाब से लिया जाता है। इस लोन की रिकवरी बाद में इंटर्नशिप के दौरान व प्लेसमेंट के बाद मिलने वाली सैलरी से की जाती है।

पीड़िता व छात्राओं की शिकायत पर मैनेजमेंट की ओर से दिल्ली के संबंधित लोगों से भी संपर्क साधा गया है, ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी अहम है। पीड़िता के पक्ष में आगे की कार्रवाई कर उसे न्याय कराने का प्रयास किया जा रहा है। -डायरेक्टर, कर्नल अयाजुल हक

मामले की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज किया गया है। साथ ही दिल्ली के संबंधित थाने तक पूरे मामले को पहुंचाने की प्रक्रिया की जा रही है। मामला दिल्ली से संबंधित है। पीड़िता को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हर हाल में पीड़िता को न्याय मिले यही प्रयास है। -राजकुमार मेहता, एसपी, जामताड़ा

Read Also: Jamshedpur Encroachment Removal: जमशेदपुर में मनीफीट चौक पर गरजा बुलडोजर, तोड़ दी गईं दर्जन भर दुकानें

Related Articles