Home » Ho Tribal Youth Awareness: आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा ने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए किया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों के साथ की वार्ता

Ho Tribal Youth Awareness: आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा ने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए किया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों के साथ की वार्ता

सामाजिक प्रतिनिधियों के समक्ष पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार की समस्याओं को रखा और समाधान करने में सहयोग करने के लिए किया अनुरोध।

by Rajeshwar Pandey
Ho Tribal Youth Awareness Campaign Against Child Addiction
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल में ग्रामीण क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं तथा कम उम्र के बच्चों में बीड़ी सिगरेट की लत को लेकर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक संस्था के प्रतिनिधियों के साथ नोवामुंडी प्रखण्ड अंतर्गत के ग्राम पोखरपी टोला बिचागुटू में ग्रामीणों के साथ वार्ता की।

ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग की

मौके पर सामाजिक प्रतिनिधियों के समक्ष बिचागुटू में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार की समस्याओं को रखा और इनके समाधान करने में सहयोग करने के लिए अनुरोध किया। सामाजिक प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व उनके समाधान को लेकर ग्रामीणों के सामने विभिन्न आवश्यक सुझावों को प्रस्तुत किया।

ग्रामीणों को जागरूक होने की आवश्यकता

आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव गोपी लागुरी ने ग्रामीणों को जानकारी दिया है कि सर्वप्रथम सभी ग्रामीण सामाजिक स्तर पर जागरूक हों, बुनियादी समस्याओं को समाधान करने में आपकी जागरूकता ही सरकार के द्वार तक पहुंचायेगी। सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के बल पर कौन सी समस्या, किस विभाग की है, किस पदाधिकारी से काम होगा एवं क्या प्रक्रिया है, इन सभी बातों की उचित जानकारी होने पर ही समस्याओं का उचित समाधान करा सकेंगे।

कम उम्र के बच्चे नशे की चपेट में

प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिदु ने बताया कि गांव-गांव में कम उम्र के बच्चे बीड़ी-सिगरेट के अलावा अन्य प्रकार के नशे की चपेट में हैं। बच्चों और अभिभावक के बीच सम्मान का भाव नहीं रहा। जिससे कम उम्र में बीड़ी-सिगरेट और नशापान की लत लग गयी है। ऐसे हानिकारक और असभ्य गतिविधियों से बच्चों के अभिभावक गैरजिम्मेवार हो रहे है। जिससे कई अप्रिय तथा अपराधिक घटनायें समाज में बढ़ रही है। इस पर नियंत्रण करने के लिए ग्रामीणों को ही आगे आना होगा।

प्रदेश कोषाध्यक्ष ने अभियान से जुड़ने की अपील की

प्रदेश कोषाध्यक्ष सिदु ने यह भी जानकारी दी कि आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के तत्वाधान में नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएशन, सिंगी एंड सिंगी सोसायटी एवं मिलन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा लगातार सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में भाषा-संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को मिटाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने आदि पर प्रयास जारी है। उन्होंने युवाओं को इस अभियान से जुड़ने के लिए अपील की है।

मौके पर उपस्थित अन्य

इस अवसर पर लोकेसाई ग्रामीण मुण्डा बामिया बोबोंगा, गोनो लागुरी, चट्टान सिंह लागुरी, विक्रम लागुरी, किष्ठो लागुरी, रोशन लागुरी, जेम्स लागुरी, सुरेश लागुरी, बुधराम लागुरी सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Read Also; Chaibasa News: भटकते हुए केरल पहुंच गया चाईबासा के सोनुवा का बालक, 12 साल बाद लाया गया वापस

Related Articles

Leave a Comment