Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, रनिंग रूम के पास वारदात से सनसनी

Jamshedpur News: जमशेदपुर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, रनिंग रूम के पास वारदात से सनसनी

by Mujtaba Haider Rizvi
धनबाद के युवक की गुरुग्राम में हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर का निवासी बताया जा रहा है।

बताते हैं कि घटना रात करीब 12 बजे की है। ज्ञानेंद्र कुमार गौतम टाटा नगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रनिंग रूम के पास लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली उनके सीने में लगी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बागबेड़ा की ओर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।इस सनसनीखेज हत्या के बाद रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

Related Articles

Leave a Comment