Home » Jharkhand Liquor Scam : एसीबी कोर्ट में पेश हुए कारोबारी नवीन केडिया, रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेजने का आदेश

Jharkhand Liquor Scam : एसीबी कोर्ट में पेश हुए कारोबारी नवीन केडिया, रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेजने का आदेश

एसीबी की टीम ने बीते मंगलवार को केडिया को रांची से गिरफ्तार किया था

by Vivek Sharma
एसीबी की टीम ने बीते मंगलवार को केडिया को रांची से गिरफ्तार किया था
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: रांची में सामने आए झारखंड शराब घोटाला मामले में आरोपित छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने इस बार उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दे दिया।

गौरतलब है कि एसीबी की टीम ने बीते मंगलवार को केडिया को रांची से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने अदालत से सात दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने केवल पांच दिनों की रिमांड मंजूर की थी। यह अवधि सोमवार को समाप्त हो गई।

रिमांड खत्म होने के बाद नवीन केडिया को व्हीलचेयर पर अदालत में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब है और फिलहाल वे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अदालत में उनके वकीलों ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्हें जेल भेजने की बजाय रिम्स में ही रखने की मांग की।

मामले की सुनवाई के दौरान एसीबी के विशेष न्यायाधीश ने रिम्स से आई मेडिकल रिपोर्ट का अवलोकन किया। वहीं, केस के अनुसंधानकर्ता की ओर से स्वास्थ्य को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी। केडिया ने अदालत को बताया कि उन्हें चेस्ट पेन की समस्या हो रही है।

गौरतलब है कि एसीबी अदालत और झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद नवीन केडिया ने रांची में एसीबी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। उन पर आरोप है कि पूर्व उत्पाद नीति के दौरान झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति की गई थी, जिसकी जांच फिलहाल एसीबी कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment