रांची : झारखंड राज्य हज समिति ने हज 2026 के लिए चयनित यात्रियों को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं को पूरी तरह पूरा करना होगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर यात्री को अपने मूल पासपोर्ट को सुरक्षित रखना होगा। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक होना अनिवार्य है और उसमें कम से कम दो खाली पृष्ठ होने चाहिए। साथ ही पासपोर्ट में दर्ज सभी विवरण हज आवेदन के अनुरूप होना चाहिए।यात्रा पुष्टि और समय का रखें विशेष ध्यानहज समिति ने यात्रियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी उड़ान की पुष्टि हज समिति के पोर्टल या हज सुविधा ऐप के माध्यम से जरूर करें।
यात्रा पुष्टि की रसीद को सुरक्षित रखना आवश्यक है, क्योंकि हज किट प्राप्त करने के समय इसे दिखाना होगा।यात्रियों को निर्धारित प्रस्थान केंद्र पर कम से कम 24 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है। वहीं, जो यात्री सीधे हवाई अड्डे से यात्रा करेंगे, उन्हें उड़ान से 6 घंटे पहले पहुंचना होगा।पहले से जांच लें सभी जरूरी दस्तावेजयात्रा से पहले सभी दस्तावेजों की जांच करना बेहद जरूरी है। आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:
* मूल पासपोर्ट
* स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
* चिकित्सकीय उपयुक्तता प्रमाण पत्र
* टीकाकरण प्रमाण पत्र* भुगतान रसीद
* यात्रा पुष्टि रसीदसमिति ने सलाह दी है कि सभी कागजात पहले से तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।
प्रस्थान केंद्र से मिलेगा हज किट
यात्रियों को हज किट प्रस्थान केंद्र से ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस किट में पहचान पत्र, बैग और स्मार्ट घड़ी जैसी जरूरी चीजें शामिल होंगी। यदि किसी कारणवश कोई अन्य व्यक्ति किट लेने जाता है, तो उसे अधिकृत पत्र, आधार कार्ड और अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

