Home » Jamshedpur Nagar Nikay Election : पूर्वी सिंहभूम में नगरपालिका चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज, 13 कोषांगों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Jamshedpur Nagar Nikay Election : पूर्वी सिंहभूम में नगरपालिका चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज, 13 कोषांगों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Jamshedpur Nagar Nikay Election : कार्मिक कोषांग को सभी इकाइयों के लिए आवश्यक कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
East Singhbhum administration reviewing Nagar Nikay election preparations in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने तैयारियों को रफ्तार दे दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर डीसी ऑफिस सभागार में बुधवार को उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में सभी गठित कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

मीटिंग में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर जिम्मेदारियों के निर्वहन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय और बेहतर प्रबंधन से ही चुनाव कार्य सफल हो सकेगा।

नगरपालिका चुनाव के सुचारू संचालन के लिए कुल 13 कोषांगों का गठन किया गया है। इनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि-व्यवस्था, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना प्रौद्योगिकी और नियंत्रण कक्ष शामिल हैं।

कार्मिक कोषांग को सभी इकाइयों के लिए आवश्यक कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया है। प्रशिक्षण कोषांग मतदान कर्मियों का समय पर प्रशिक्षण पूरा करेगा, जबकि सामग्री और वाहन कोषांग मतदान दिवस से पहले संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग को मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ किया कि मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराना प्राथमिकता है। सभी कोषांगों को समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Read Also: Jamshedpur News : उत्तरी सरजामदा पंचायत में रास्ते में बनाया जा रहा सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रोका

Related Articles

Leave a Comment