चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर पशु तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 39 गोवंशीय पशुओं को जब्त किया है। वहीं संलिप्त पशु कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जब्त पशुओं को चाकुलिया गोशाला भेजने का तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के कुछ पशु तस्कर चक्रधरपुर के पशु तस्करों के साथ मिल कर बड़े पैमाने पर पशु तस्करी कर रहे हैं। वे पशुओं को उलीडीह, चैनपुर, आरुवां, बड़ाबांबो, खरसावां होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाने वाले थे।
सूचना महत्वपूर्ण थी, इसलिए थाना प्रभारी ने तत्काल एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया। तस्कर रात 2 बजे उलीडीह, गिलुआ पेट्रोल पंप के पास पशुओं को खेदड़ कर ले जा रहे थे। तभी पुलिस टीम ने छापामारी कर दी। हालांकि पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर पशुओं को छोड़कर भाग खड़े हुए।
पुलिस ने पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने 39 पशु को पकड़ कर चक्रधरपुर थाना लाया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि 39 पशुओं को पकड़ा है, जिन्हें चाकुलिया गोशाला भेजने की तैयारी की जा रहा है। वहीं पांच नामजद पशु तस्करों पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।
Read Also- RANCHI NEWS: हटनिया तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF को लगाया गया

