Ranchi: राँची के देवी मंडप रोड स्थित संत श्री आशारामजी बापू सत्संग भवन में बुधवार को परम पूज्य संत आशारामजी बापू का अवतरण दिवस एवं जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीआशारामायण के पाठ से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन, पादुका पूजन, पंचामृत से मानस पूजन तथा नृत्य उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूज्य बापू के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सामूहिक हवन और जप भी किया गया।

वहीं, अल्बर्ट एक्का चौक पर भी योग वेदांत समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आयोजन में विश्व शांति, हिंदू संस्कृति के प्रसार और समाज में सुख-शांति की कामना के साथ महासंकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग अर्पित किए, जिसमें गिर गाय के दूध से बनी खीर भी विशेष रूप से शामिल रही।
कार्यक्रम में सामूहिक मंगल आरती, दिव्य अमृतवाणी श्रवण तथा आतिशबाजी का आयोजन भी हुआ। अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भोजन प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें छोला, चावल, हलवा, पूरी, सब्जी और रायता शामिल था।
कार्यक्रम के आयोजन में गोविंद भाई, विमलेश सिंह, गौतम भाई, संतोष गुप्ता, नमीता बहन, सबिता बहन सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Read Also: Jharkhand Health News : राज्य की सभी पंचायतों में स्थापित होंगे हेल्थ कॉटेज : डॉ. इरफान अंसारी

