Home » RANCHI NEWS: बोकारो की युवती की गुमशुदगी और उससे जुड़े मामले में HC में सुनवाई, डीजीपी वर्चुअली हुई हाजिर

RANCHI NEWS: बोकारो की युवती की गुमशुदगी और उससे जुड़े मामले में HC में सुनवाई, डीजीपी वर्चुअली हुई हाजिर

by Vivek Sharma
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: गुरुवार को हाईकोर्ट में बोकारो की 18 साल की युवती की गुमशुदगी और उससे जुड़े मामले में गुरुवार को दोबारा सुनवाई हुई। कोर्ट के निर्देश पर झारखंड पुलिस की डीजीपी वर्चुअल माध्यम से दोपहर 12 बजे पेश हुईं। इस दौरान डीजीपी की ओर से बताया गया कि मारपीट की घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कमेटी की रिपोर्ट सौंपने के लिए अदालत से समय मांगा। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि पिंडराजोड़ा थाना प्रभारी को उनके पद से हटा दिया गया है और अब वे इस मामले की जांच नहीं करेंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने डीजीपी को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता के चाचा ससुर की पिटाई से संबंधित कमेटी की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा लापता युवती की तलाश में तेजी लाने का भी आदेश दिया गया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: HC ने RU के अधीन संचालित आईएलएस में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Related Articles