Home » Palamu News: पलामू में बच्चा चोरी के संदेह में महिला को पकड़ा, पुलिस ने भीड़ से सुरक्षित निकाला

Palamu News: पलामू में बच्चा चोरी के संदेह में महिला को पकड़ा, पुलिस ने भीड़ से सुरक्षित निकाला

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू। पलामू में शनिवार को बच्चा चोरी के नाम पर एक बड़ी घटना हो सकता थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने महिला को सुरक्षित बचा लिया। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने विक्षिप्त महिला को घेर लिया और उसे गांव में बिठा लिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का रेस्क्यू किया।

पकड़ी गई महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पता चला कि महिला उत्तर प्रदेश के इलाके की रहने वाली है। लेकिन कुछ स्पष्ट बता नहीं रही है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है और वह अपना पता यूपी के इलाके में बता रही है।

पुलिस कर रही परिजनों का पता लगाने का प्रयास

पुलिस महिला का सत्यापन कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दरअसल, शनिवार दोपहर चैनपुर थाना को सूचना मिली नेउरा में एक अज्ञात महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया है। जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू किया। ग्रामीणों ने महिला के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की है। अभी पूछताछ कर रहे थे।

जिले के कई इलाकों में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर कई लोगों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। अफवाह को लेकर पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया था, सभी थाना क्षेत्र ने ग्रामीणों के साथ अपने-अपने नंबर को साझा किया था ताकि इस तरह की स्थिति के दौरान ग्रामीण पुलिस को जानकारी दे सकें।

Read Also: http://Chaibasa News: पार्सल डिलीवरी से पहले ही चोरी हो गए 6 मोबाइल, 24 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर तीन को दबोचा

Related Articles

Leave a Comment