Home » Palamu News : पलामू में ट्यूशन पढ़कर घर जा रहे छात्र को लगी गोली, जानें क्या है माजरा

Palamu News : पलामू में ट्यूशन पढ़कर घर जा रहे छात्र को लगी गोली, जानें क्या है माजरा

Palamu News : मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश जारी

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बभंडी में बुधवार को दो ग्रामीणों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग हो गई, जो एक नाबालिग छात्र को लग गई। छात्र ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था। बताया जाता है कि वह रास्ते में हो रहे झगड़े को देखने के लिए रुक गया था। इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पहुंची तो भाग चुके थे आरोपी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले आरोपी भाग गए थे। पुलिस को पता चला कि बभंडी गांव में अरुण शर्मा और सिंकु दुबे के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हो रही थी।

चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि फायरिंग अरुण शर्मा की तरफ से की गई थी। उसी की गोली एक नाबालिग लड़के को लगी है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गया है।

पैर के रखने के पास लगी है गोली

दरअसल, नाबालिग को पैर की टखने के पास गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए हैं।

Read Also: Palamu में गाली-गलौच के बीच फायरिंग, ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा बच्चा घायल

Related Articles

Leave a Comment