Home » Jamshedpur News: सिख समाज की एकजुटता और सेवा भाव अनुकरणीय : हेमंत सोरेन

Jamshedpur News: सिख समाज की एकजुटता और सेवा भाव अनुकरणीय : हेमंत सोरेन

कुणाल षाडंगी की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला नौजवान सभा का दल, सामाजिक कार्यों पर हुई चर्चा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को रांची में सेंट्रल सिख नौजवान सभा का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी के नेतृत्व में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पोटका के विधायक संजीब सरदार भी उपस्थित रहे। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य के विकास और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की।

सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह एवं महासचिव रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि इंद्रजीत सिंह ‘इंदर’ ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।मुलाकात के क्रम में प्रधान अमरीक सिंह ने मुख्यमंत्री को सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने सभा के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सिख धर्म की परंपराएं हमें सदैव सत्य, सेवा और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभा के सदस्यों के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी सदस्यों को अपनी ओर से मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

इस मौके पर मुख्य रूप से पोटका विधायक संजीब सरदार, पूर्व विधायक कुणाल षडंगी के अलावा सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, महासचिव रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमनजोत सिंह, हर्षदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह और अनुराग तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment