Home » West Singhbhum News : IED ब्लास्ट और गोलीबारी में कोबरा के 5 जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट

West Singhbhum News : IED ब्लास्ट और गोलीबारी में कोबरा के 5 जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट

West Singhbhum News : मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश IED विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी कमर में चोट आई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
West Singhbhum IED Blast: Injured COBRA Jawans Airlifted to Ranchi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। करीब तीन घंटे तक चली इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह मुठभेड़ छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र की सीमा पर बालिबा गांव के पास बाबुडेरा, दलाइडेरा और चडराडेरा के पहाड़ी इलाकों में हुई। सुरक्षाबल माओवादी विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी सुबह करीब 10 बजे माओवादियों से उनका आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोपहर लगभग 2 बजे तक रुक-रुक कर दोनों ओर से भारी गोलीबारी होती रही।

मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश IED विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी कमर में चोट आई है। वहीं जवान शैलेश कुमार दुबे को गर्दन, उत्तम कुमार सेनापति को हाथ और जितेंद्र राय को पैर में गोली लगी। एक अन्य जवान प्रेम कुमार भी घायल हुए हैं, जबकि एक घायल का स्थानीय स्तर पर इलाज जारी है।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए चार घायलों को बालिबा गांव से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षाबलों के मुताबिक मुठभेड़ में माओवादियों को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि अब तक कोई बरामदगी नहीं होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि माओवादी गतिविधियों के खात्मे के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read Also: West Singhbhum : सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में मधुसूदन पब्लिक स्कूल का परिणाम बेहतर, स्कूल टॉपर बनीं मरीशा

Related Articles

Leave a Comment