Home » RANCHI NEWS : झारखंड में लू और गर्म हवाओं को लेकर जारी की गई एडवाइजरी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

RANCHI NEWS : झारखंड में लू और गर्म हवाओं को लेकर जारी की गई एडवाइजरी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

शरीर में पानी की कमी, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी हो सकती है समस्या

by Vivek Sharma
हीट वेव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत जारी इस एडवाइजरी में लोगों को गर्म हवाओं और तेज धूप से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है। जारी एडवाइजरी के अनुसार, लू और अत्यधिक गर्म हवाओं का स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। गंभीर स्थिति में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष रूप से दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

इन चीजों का करे सेवन 

विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नमक-चीनी का घोल, ओआरएस, नींबू पानी, आम का शरबत और लस्सी का सेवन करने की सलाह दी है। इसके साथ ही तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फलों और सब्जियों के सेवन पर जोर दिया गया है।

ऐसे तैयार करे ओआरएस घोल

ओआरएस घोल बनाने का तरीका भी बताया गया है। एक लीटर साफ पानी में ओआरएस का पूरा पैकेट घोलकर थोड़े-थोड़े अंतराल पर पीने की सलाह दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तैयार घोल का उपयोग 24 घंटे के भीतर कर लेना चाहिए। यह भी बताया गया है कि ओआरएस के पैकेट सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और सहिया के पास नि:शुल्क उपलब्ध हैं। जहां से कोई भी इसे ले सकता है। 

लू लगे तो करें ये काम

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो उसे तुरंत छांव में लिटाएं, तंग कपड़े ढीले करें, ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछे या ठंडे पानी से नहलाएं। यदि एक घंटे तक स्थिति में सुधार नहीं होता है तो तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाएं। साथ ही लोगों को हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, धूप का चश्मा, टोपी या गमछा इस्तेमाल करने की अपील की गई है। साथ ही बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढकने की सलाह दी गई है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी या शिकायत के लिए राज्य हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Comment