Jamshedpur : शहर के लिए यह गर्व का क्षण है कि अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार को उनके चार दिवसीय वियतनाम दौरे के दौरान विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और वैश्विक स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।वियतनाम के काऊ लांच सिटी के डाँग थाप स्थित ‘हील योगा’ संस्था में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अंशु सरकार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
इस दौरान संस्था के मास्टर रवि शंकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और सम्मानित किया।अपने संबोधन में अंशु सरकार ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने योग के वैज्ञानिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।गौरतलब है कि अंशु सरकार से प्रशिक्षित कई विद्यार्थी वर्तमान में वियतनाम में योग का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
ये प्रशिक्षु स्थानीय लोगों को योग की शिक्षा देकर इस प्राचीन भारतीय परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं। कदमा शास्त्रीनगर निवासी प्रशांत राज समेत अन्य शिष्यों ने भी अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।अंशु सरकार को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से न केवल उनका, बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड का नाम वैश्विक मंच पर रोशन हुआ है। इस उपलब्धि पर शहरवासियों और योग प्रेमियों में खुशी की लहर है

